Agriculture Machinery (एग्रीकल्चर मशीन)

जून 2022 में भारत में बिके 50 हजार से अधिक ट्रैक्टर

Share

5 जुलाई 2022, नई दिल्ली: जून 2022 में भारत में बिके 50 हजार से अधिक ट्रैक्टर – इस मानसून ने पिछले एक सप्ताह में पूरे भारत को कवर कर लिया है जो गत वर्ष की तुलना में एक सप्ताह एडवांस  है। बारिश पर निर्भर किसानों के लिए शुभ समाचार है। सोयाबीन, धान की बुवाई जोरों पर है। 4 जुलाई तक, पूरे भारत में लगभग 278 लाख हेक्टेयर से अधिक में बुआई हो चुकी है।

देश  में मानसून के चारों तरफ  कवरेज के साथ  पूरे भारत में ट्रैक्टर बाज़ार  में भी तेजी आई है। जून 2022 के महीने में भारत भर में बेचे गए कुल ट्रैक्टर 57,340 हैं जो जून 2021 की तुलना में 10% अधिक है। यह आगामी सीजन के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

जून की टॉप ट्रैक्टर कंपनियां 

फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक जून में भारत में बिकने वाले ट्रैक्टरों की संख्या के अनुसार शीर्ष तीन ट्रैक्टर निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स (13,191 ट्रैक्टर), स्वराज (9,637 ट्रैक्टर) और टैफे लिमिटेड (7,389 ट्रैक्टर) हैं।

वहीँ एस्कॉर्ट्स लिमिटेड और सीएनएच इंडस्ट्रियल दोनों में जून महीने में 6 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं, फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने कुल 410 ट्रैक्टरों की बिक्री कर महीने के लिए 117% की वृद्धि देखी।

नीचे दी गई तालिका आपको ट्रैक्टर निर्माताओं का विस्तृत विश्लेषण, वर्ष 2022 और 2021 के जून महीने में बेचे गए ट्रैक्टरों की संख्या के साथ-साथ वर्ष 2022 के लिए बाजार हिस्सेदारी और जून महीने के लिए पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि बताएगी।

जून 2022 में भारत में बेचे गए कुल ट्रैक्टर

ट्रैक्टर निर्माताजून 2022बाजार हिस्सेदारी (%)जून 2022जून 2021पिछले साल की तुलना में वृद्धि
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ट्रैक्टर)13,19123.00%11,63613%
महिंद्रा एंड महिंद्रा लि.(स्वराज डिवीजन)9,63716.81%8,44614%
टैफे लिमिटेड7,38912.89%6,47614%
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड6,94712.12%6,6894%
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (एग्री मशीनरी ग्रुप)6,06010.57%6,475-6%
जॉन डीरे इंडिया प्रा.लि (ट्रैक्टर डिविजन)4,5177.88%3,83918%
आयशर ट्रैक्टर्स3,2895.74%3,0757%
सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्रा. लि.2,1103.68%2,243-6%
कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा.लि..1,4042.45%79776%
फोर्स मोटर्स लिमिटेड4100.72%189117%
वी.एस.टी. टिलर ट्रैक्टर्स लिमिटेड3390.59%30910%
इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड3070.54%24127%
कप्तान ट्रैक्टर प्रा. लिमिटेड1990.35%1886%
अन्य1,5412.69%1,686-9%
कुल57,340100.00%52,28910%

स्त्रोत: फाडा

(कृषक जगत राष्ट्रीय कृषि अखबार की वेबसाइट में समाचार रिपोर्टिंग में सुधार करने में हमारी सहायता करें। एक छोटा सा सर्वे भरें और हमें बताएं कि आप किस बारे में अधिक पढ़ना चाहते हैं। सर्वे भरने के लिए यहां क्लिक करें)

महत्वपूर्ण खबर: म.प्र. मण्डी बोर्ड आयुक्त श्रीमति रश्मि ने कार्यभार सम्भाला

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *