Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा ने वर्ष 2022-23 में 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचे

07 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: महिंद्रा ने वर्ष 2022-23 में 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचे – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने मार्च 2023 के अपने ट्रैक्टर बिक्री की संख्या की घोषणा कर दी हैं। इस घोषणा में बताया गया हैं कि महिंद्रा की मार्च 2023 में घरेलू बिक्री 33,622 यूनिट रही और मार्च 2022 में 28,112 यूनिट थी।  

मार्च 2023 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 35,014 रही हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में आंकड़ा 29,763  था। महिंद्रा कंपनी का मार्च के महीने में कुल निर्यात 1,392 यूनिट रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4,07,545 ट्रैक्टरों (घरेलू + निर्यात) की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की हैं। यह एक उल्लेखनीय वृद्धि हैं।

इस बेहतरीन प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, हेमंत सिक्का, अध्यक्ष – फार्म इक्विपमेंट सेक्टर , महिंद्रा ने कहा, ”हमने मार्च 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 33,622 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 20% की वृद्धि है। फसल उत्पादन में वृद्धि, मंडी की कीमतों में मजबूती, प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि के लिए सरकारी समर्थन और मनरेगा योजना के तहत मजदूरी में वृद्धि से ग्रामीण परिवारों की वित्तीय सुरक्षा में सुधार करने और आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। श्री सिक्का ने बताया  कि हमने निर्यात बाजार में 1,392 ट्रैक्टर बेचे हैं।’

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
विवरणमार्च 2023मार्च 2022मार्च परिवर्तन  %YTD मार्च 2023YTD मार्च 2022YTD मार्च परिवर्तन %
घरेलू336222811220%38953133705216%
निर्यात13921651-16%18014176462%
कुल350142976318%40754535469815%
महिंद्रा ने वर्ष 2022-23 में 4 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें