Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा द्वारा फरवरी माह में 24,619 ट्रैक्टरों की बिक्री

09 मार्च 2023, मुंबई: महिंद्रा द्वारा फरवरी माह में 24,619 ट्रैक्टरों की बिक्री – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (आईएस), ने फरवरी 2023 के लिए अपनी ट्रैक्टरों की बिक्री संख्या की घोषणा कर दी हैं। फरवरी 2023 में ट्रक्टरों की घरेलू बिक्री 24,619 हैं, जबकि फरवरी 2022 में केवल 18,910 ट्रैक्टरों की बिक्री थी। 

फरवरी 2023 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 25791 यूनिट थी, जबकि पिछले साल इसी अवधि के लिए 20437 ट्रैक्टर बिक्री थी, इसके साथ ही महीने के लिए निर्यात 1,172 यूनिट था।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, हेमंत सिक्का, अध्यक्ष – कृषि उपकरण क्षेत्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, “हमने फरवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 24,619 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 30% अधिक है। गेहूं और तिलहन के लिए रिकॉर्ड रबी फसल का रकबा, फसल की ऊंची कीमतें और किसानों के लिए व्यापार की बेहतर शर्तें ग्रामीण बाजारों में सकारात्मक भावनाओं की ओर ले जा रही हैं। अपेक्षित उच्च रबी उत्पादन ट्रैक्टर की मांग का समर्थन करते हुए किसानों के हाथों में नकदी  में सुधार होगा । निर्यात बाजार में हमने 1172 ट्रैक्टर बेचे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
बाजार F23 फरवरी       F22 फरवरी      परिवर्तन फरवरी   F23 YTD फरवरी      F22 YTD फरवरी परिवर्तन YTD  फरवरी
घरेलू      246191891030%35590930894015%
निर्यात 11721527-23%16622159954%
कुल   257912043726%37253132493515%
महिंद्रा द्वारा फरवरी माह में 24,619 ट्रैक्टरों की बिक्री

महत्वपूर्ण खबर: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )