Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

कृषि यंत्रों के जिलेवार लक्ष्य जारी 

04 फरवरी 2023, भोपाल: कृषि यंत्रों के जिलेवार लक्ष्य जारी – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय ,मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 फरवरी दोपहर 12 बजे से 12 फरवरी 2023 तक कृषि यंत्र पावर वीडर , लेज़र लेंड लेवलर एवं विनोविंग फेन ( ट्रैक्टर /मोटर ऑपरेटेड) के जिलेवार लक्ष्य जारी किये जा रहे हैं । प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी 13 फरवरी 2023 को सम्पादित की जायेगी। लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर दोपहर 3 बजे प्रदर्शित की जावेगी।

धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट  – कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नानुसार धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं:-लेज़र लेंड लेवलर – रू. 10000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) पावर वीडर – रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड)- रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)

नोट -1. पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा।
2. इस वर्ष जिन भी कृषकों ने पूर्व में उपरोक्त कृषि यन्त्र (पावर वीडर एवं विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड)) हेतु पंजीयन किये थे परन्तु उनका चयन लॉटरी में नहीं हुआ। उन सभी कृषकों को पुनः पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है ,उन्हें लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2023 में कृषि क्षेत्र के लिए 6 प्रमुख घोषणाएं

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )