किसानों के लिए 8 लाख से कम कीमत में सबसे बेस्ट ट्रैक्टर
जानें 8 लाख से कम कीमत के सबसे बेस्ट ट्रैक्टर, उनके फीचर्स और कीमत
21 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: किसानों के लिए 8 लाख से कम कीमत में सबसे बेस्ट ट्रैक्टर – आज के समय में ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि हर किसान का सबसे बड़ा साथी बन चुका है। सही ट्रैक्टर का चुनाव न सिर्फ मेहनत को आसान बनाता है, बल्कि खेत की उत्पादकता बढ़ाने और समय की बचत करने में भी मदद करता है। इस लेख में हम ऐसे चुनिंदा ट्रैक्टर मॉडल्स की बात करेंगे जो 8 लाख से कम कीमत में ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। साथ ही हर छोटे-बड़े किसान की जरूरतों को पूरा करते हैं। ये ट्रैक्टर खेत को तैयार करने के साथ ही खेती के सभी कामों को आसानी से पूरे करते हैं। यदि आप भी किसान हैं और खेती के लिए कोई पावरफुल ट्रैक्टर चाहते हैं तो इस ब्लॉग को अंत तक पूरा पढ़े ।
भारत में 8 लाख के अंदर टॉप 5 बेस्ट ट्रैक्टर
भारत के किसान 8 लाख से कम कीमत के ट्रैक्टर (Tractor) खरीदने में रुचि दिखाते हैं और ये मॉडल बजट फ्रेंडली भी है। यहां 8 लाख की कीमत में टॉप 5 मॉडल की जानकारी दी जा रही है।
1. महिंद्रा 275 डीआई टीयू
महिंद्रा 275 डीआई टीयू ट्रैक्टर खेती के कठिन कामों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें खेती के कामों को पूरा करने के लिए 39 एचपी का इंजन और 47 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। इसमें सिंगल और ड्यूल क्चल ऑप्शन के साथ ड्राई क्चल है। इसमें हैवी लोड उठाने की क्षमता है। यह ट्रैक्टर एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होने के साथ ही इसकी कीमत भी किफायती है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.15 लाख से शुरू होकर 6.36 लाख रुपए तक है।
महिंद्रा 275 डीआई टीयू के स्पेसिफिकेशन | |
व्हील ड्राइव | 2 WD |
इंजन सीसी पावर | 2048 सीसी |
सिलेंडरों की संख्या | 3 |
पीटीओ पावर | 33.4 एचपी |
इंजन रेटेड आरपीएम | 2100 |
टॉर्क | 135 एनएम |
ट्रांसमिशन | पार्शियल कांस्टेंट मेश |
क्लच | सिंगल / ड्यूल (ऑप्शनल) |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स |
फ्रंट स्पीड | 31.2 किमी प्रति घंटा |
ब्रेक | तेल में डूबे ब्रेक |
स्टीयरिंग | पॉवर स्टीयरिंग |
फ्यूल टैंक | 47 लीटर |
लिफ्टिंग पावर | 1200 किलोग्राम |
2. स्वराज 735 एफई
स्वराज 735 एफई एक 40 एचपी ट्रैक्टर है जिसमें 2734 सीसी का इंजन आता है। इस ट्रैक्टर का इंजन 32.6 एचपी की अधिकतम पीटीओ एचपी पैदा करता है, जो इसे इस रेंज में दमदार ट्रैक्टर बनाता है। यह ट्रैक्टर खेती और कमर्शियल दोनों कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ट्रैक्टर अच्छा माइलेज देता है जो आपका पैसा बचाने में आपकी सहायता करता है। इस ट्रैक्टर का इंजन पावर संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 1800 आरपीएम जनरेट करता है। इसी के साथ ही इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए वाटर-कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। स्वराज 735 एफई 40 एचपी ट्रैक्टर कीमत 6,20,100 रुपए से शुरू होकर 6,57,200 रुपए तक है।
स्वराज 735 एफई के स्पेसिफिकेशन | |
व्हील ड्राइव | 2 WD |
इंजन सीसी पावर | 2734 सीसी |
सिलेंडरों की संख्या | 3 |
पीटीओ पावर | 32.6 एचपी |
इंजन रेटेड आरपीएम | 1800 |
ट्रांसमिशन | स्लाइडिंग मेश |
क्लच | सिंगल/डुअल क्लच |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स |
फ्रंट स्पीड | 27.80 किमी प्रति घंटा |
ब्रेक | ऑयल इमर्स्ड ब्रेक/ड्राई डिस्क ब्रेक |
स्टीयरिंग | मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
फ्यूल टैंक | 48 लीटर |
लिफ्टिंग पावर | 1500 किलोग्राम |
3. सोनालीका डीआई 35
सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। यह एक 39 एचपी का ट्रैक्टर है जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 32.71 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आता है। खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर हैं। फ्रंट टायर का साइज 6.0 x 16 और रियर टायर का साइज 12.4 x 28 / 13.6 x 28 है। सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर की कीमत 5.64 लाख से लेकर 5.98 लाख* रुपए तक है।
सोनालीका डीआई 35 के स्पेसिफिकेशन | |
व्हील ड्राइव | 2 WD |
इंजन सीसी पावर | 2780 सीसी |
सिलेंडरों की संख्या | 3 |
पीटीओ पावर | 34 एचपी |
इंजन रेटेड आरपीएम | 2000 |
ट्रांसमिशन | स्लाइडिंग मेश / कांस्टेंट मेश |
क्लच | सिंगल / ड्यूल (ऑप्शनल) |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स |
फ्रंट स्पीड | 32.71 किमी प्रति घंटा |
ब्रेक | ऑयल इमर्स्ड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक |
स्टीयरिंग | मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
फ्यूल टैंक | 55 लीटर |
लिफ्टिंग पावर | 2000 किलोग्राम |
4. आयशर 380 40 एचपी ट्रैक्टर
आयशर 380 ट्रैक्टर 40 एचपी पावर का एक पावरफुल ट्रैक्टर है जिसका इंजन स्ट्रांग परफॉर्मेंस देता है। यह ट्रैक्टर अपनी मजबूती और ड्यूरेबल कंस्ट्रक्शन कार्यों के लिए जाना जाने वाला ट्रैक्टर है जो खेती के कठिन कामों को भी आसानी से संभाल सकता है। इस ट्रैक्टर को लंबे समय तक भारी भरकम कार्यो के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कंफर्टेबल सीट है। यह ट्रैक्टर जुताई, खुदाई सहित माल ट्रांसपोर्ट जैसे कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आयशर 380 40 एचपी ट्रैक्टर की कीमत 6,26,000 से शुरू होकर 7,00,000 रुपए तक है।
आयशर 380 40 एचपी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन | |
व्हील ड्राइव | 2 WD |
इंजन सीसी पावर | 2500 सीसी |
सिलेंडरों की संख्या | 3 |
पीटीओ पावर | 34 एचपी |
इंजन रेटेड आरपीएम | 2150 |
ट्रांसमिशन | सेंट्रल शिफ्ट/साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश |
क्लच | सिंगल |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स |
फ्रंट स्पीड | 30.8 किमी प्रति घंटा |
ब्रेक | ड्राई डिस्क ब्रेक / ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (ऑप्शनल) |
स्टीयरिंग | मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) |
फ्यूल टैंक | 45 लीटर |
लिफ्टिंग पावर | 1650 किलोग्राम |
5. सॉलिस 4215 ई 43 एचपी ट्रैक्टर
सॉलिस 4215 E ट्रैक्टर एडवांस तकनीक से डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर 43 एचपी के साथ आता है। इसमें 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 34.81@rated ERPM /38.13@fly-up ERPM किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर मल्टी डिस्क आउटबोर्ड ऑयल इमर्स्ड ब्रेक के साथ आता है।
इसमें पावर स्टीयरिंग है। खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए इसमें 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है। यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है। सॉलिस 4215 ई 43 एचपी ट्रैक्टर कीमत 6,60,000 रुपए से शुरू होकर 7,10,000 रुपए तक है।
सॉलिस 4215 ई 43 एचपी ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन | |
व्हील ड्राइव | 2 WD |
सिलेंडरों की संख्या | 3 |
पीटीओ पावर | 39.5 |
इंजन रेटेड आरपीएम | 1800 |
क्लच | सिंगल / डबल (ऑप्शनल) |
गियर बॉक्स | 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स |
फ्रंट स्पीड | 34.81@rated ERPM /38.13@fly-up ERPM kmph |
ब्रेक | मल्टी डिस्क आउटबोर्ड ऑयल इमर्स्ड ब्रेक |
स्टीयरिंग | पावर स्टीयरिंग |
फ्यूल टैंक | 55 लीटर |
लिफ्टिंग पावर | 2000 किलोग्राम |
जब एक भारतीय किसान 8 लाख रुपये की लागत में ट्रैक्टर खरीदने का निर्णय लेता है, तो वह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि अपने भविष्य, मेहनत और खेत की उपज में निवेश करता है। इस ब्लॉग में बताए गए टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल्स न केवल आपकी ज़रूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि यह निर्णय आपके लिए समझदारी और लाभकारी साबित होगा।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: