Uncategorized

सर्पगंधा की खेती के लिये आवश्यक बातें क्या हैं।

समाधान-

  • सर्पगंधा को विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है परंतु जैविक तत्व युक्त दोमट मिट्टी जिसमें पानी का निकास अच्छा हो उपयुक्त रहती है। मिट्टी का पी.एच. मान 4.6 से 6.2 के मध्य हो तो अच्छा है। पी.एच.मान 8.0 से अधिक न हो।
  • आप सर्पगंधा-1 जाति लगा सकते हैं जो 18 महिने में प्राप्त हो जाती है और इसकी उपज लगभग 25 क्विं. / हेक्टर है।
  • इसे बीज, जड़, तना, कटिंग द्वारा उगाया जा सकता है।
  • बीजों से नर्सरी मई के मध्य में लगा लें बीजों को 6-7 से.मी. दूरी पर 1-2 से.मी. गहराई में बोयें। बोने के पूर्व बीजों को रात भर पानी में भिगा लें।
  • इस फसल को 20 किलो नत्रजन, 30 किलो फास्फोरस तथा 30 किलो पोटाश प्रति हेक्टर आधार खाद के रूप में लगती है। खड़ी फसल में 20-20 किलो नत्रजन प्रति हेक्टर दो बार खड़ी फसल में दें। पौध संरक्षण करते रहे। उपज के रूप में जड़ों का उपयोग होता है। जहां रोपाई के लगभग 3 वर्ष बाद निकालें।

– प्यारेलाल, नसरुल्लागंज

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement