Uncategorized

वैज्ञानिकों द्वारा सरसों प्रदर्शन का भ्रमण

Share

टीकमगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन सरसों के अवलोकन के लिये वैज्ञानिक दल कृषि महाविद्यालय, टीकमगढ़ सेे डॉ. एस. पी. सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. आर. के. प्रजापति वैज्ञानिक, डॉ. मनीषा श्याम, वैज्ञानिक को विगत दिवस डॉ. बी. एस. किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के नेतृत्व में डॉ. आर. के. जायसवाल एवं डॉ. आर. पी. सिंह वैज्ञानिकों ने सरसों प्रदर्शन अन्तर्गत चयनित धरमपुर, अहिरगुवा, गांधीग्राम, विक्रमपुर, बरचुआ आदि गांवों में कृषकों के खेतों पर भ्रमण एवं कृषकों से चर्चा की गयी। डॉ. एस. पी. सिंह ने प्रदर्शन अन्तर्गत चयनित कृषकों को प्रदर्शन में अपनायी गई तकनीक और प्रदर्शन के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा दी गयी आदान सामग्री पर विस्तृत चर्चा की। कृषकों ने बताया कि प्रदर्शन हेतु सरसों की उन्नत खेती पर आदान सामग्री वितरण से पहले वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण दिया। तत्पश्चात उन्नत किस्म आर.वी.एम. 2, जैव उर्वरक एजोस्पाइरिलम, पीएसबी एवं स्यूडोमोनास आदि प्रदाय किये गये। कृषकों ने बताया कि चना की खेती में उकठा रोग से काफी हानि होती थी लेकिन वैज्ञानिकों के प्रयास से सरसों की खेती सस्ती, सरल एवं अधिक लाभदायक सिद्ध हो रही है। डॉ. बी. एस. किरार ने लाभान्वित किसानों को सलाह दी कि आप अपने सरसों की फसल को अधिक से अधिक कृषकों को दिखायें और उन्हें भी सरसों की खेती की तरफ प्रेरित करें।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *