मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में 5,630 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा सोयाबीन भाव, देखिए 16 फरवरी के ताजा दाम  

16 फरवरी 2026, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में 5,630 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा सोयाबीन भाव, देखिए 16 फरवरी के ताजा दाम – मध्य प्रदेश की मंडियों में 16 फरवरी 2026 को सोयाबीन के दामों में अच्छी तेजी देखने को मिली। केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट Agmarknet पर जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक किसानों को 3,755 रुपये से लेकर 5,630 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिले। कई मंडियों में मॉडल रेट 5,000 रुपये से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे किसानों को राहत मिली है। जानिए मध्यप्रदेश की  प्रमुख मंडियों के ताजा सोयाबीन मंडी रेट।  

कहां कितना मिला भाव

सबसे अधिक अधिकतम भाव देवास APMC में 5,630 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जहां 416.34 मीट्रिक टन की भारी आवक रही। वहीं राजगढ़ (जीरापुर) में मॉडल रेट 5,400 रुपये और भोपाल (बैरसिया) में अधिकतम 5,605 रुपये तक बोली लगी।

अशोकनगर (ईसागढ़) में मॉडल रेट 5,270 रुपये, हरदा APMC में 5,230 रुपये और गुना (मक्सूदनगढ़) में 5,165 रुपये रहा। झाबुआ (पेटलावद) में 5,100 रुपये तथा सीहोर/भोपाल क्षेत्र की मंडियों में भी 5,000 रुपये के आसपास भाव बने रहे। कम भाव वाली मंडियों में दमोह में मॉडल रेट 4,725 रुपये और हरसूद (खंडवा) में 3,822 रुपये रहा। नीमच (मनासा) में न्यूनतम भाव 700 रुपये दर्ज हुआ, हालांकि मॉडल रेट 4,700 रुपये रहा।

 मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों के ताजा सोयाबीन मंडी रेट 

क्रमजिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (मीट्रिक टन)
1अलीराजपुरअलीराजपुर APMC4,2004,2104,20010
2अलीराजपुरजोबट APMC5,0005,0505,00015.78
3अशोकनगरअशोकनगर APMC4,8755,3145,16123.43
4अशोकनगरईसागढ़ APMC5,2705,2705,2700.68
5बड़वानीसेंधवा APMC5,2005,2005,2000.22
6बैतूलबैतूल APMC4,5505,3515,00023.24
7भोपालबैरसिया APMC3,8005,4905,1754.57
8भोपालबैरसिया APMC2,0305,6055,30561.05
9भोपालभोपाल APMC4,5005,3005,3001.09
10छतरपुरनौगांव APMC4,8154,9024,90210.31
11छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा APMC4,6005,2805,2806.4
12दमोहदमोह APMC3,7554,9204,72526.63
13देवासदेवास APMC1,0005,6304,800416.34
14गुनामक्सूदनगढ़ APMC4,4505,1655,1652.7
15हरदाहरदा APMC1,5005,2305,23023.51
16होशंगाबादपिपरिया APMC4,6124,8004,8000.5
17इंदौरगौतमपुरा APMC4,9995,0125,0123.52
18झाबुआपेटलावद APMC5,0005,1515,10069.58
19खंडवाहरसूद APMC3,8223,8223,8220.09
20खरगोनसनावद APMC3,9055,0605,0601.58
21मंदसौरदलोदा APMC4,3065,3404,90142.83
22नरसिंहपुरनरसिंहपुर APMC4,7815,1515,1511.02
23नीमचमनासा APMC7005,3444,70036.41
24रायसेनउदयपुरा APMC4,8005,0955,0951.82
25राजगढ़जीरापुर APMC4,0505,4005,4009.62

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements