Uncategorized

कृषि संचालनालय में सेवानिवृत्ति का सिलसिला

भोपाल। कृषि संचालनालय में पदस्थ अपर संचालक श्री एम.आर. जाटव सहित चार अन्य अधिकारी कर्मचारी गत 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सहायक संचालक श्री ए.के. रायकवार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री आर. एस.यदुवंशी, सहायक ग्रेड-ढ्ढ श्री एस.एल.वर्मा एवं सहायक ग्रेड -ढ्ढढ्ढ श्रीमती मरिअम्मा मैथ्यू शामिल हैं।
उक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संचालनालय में आयोजित सम्मान समारोह में विदाई दी गई। संचालक कृषि श्री मोहनलाल ने सभी का शॉल – श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की।
इस अवसर पर संचालनालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement