Uncategorized

कृषि संचालनालय में मना महिला दिवस

Share

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गत दिनों संचालनालय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, भोपाल में कार्यरत महिला शासकीय सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संचालनालय एवं भोपाल स्थित विभिन्न कार्यालयों जैसे – संयुक्त संचालक (कृषि), उप संचालक (कृषि), परियोजना संचालक (आत्मा), मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, बीज परीक्षण प्रयोगशाला एवं उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भोपाल से लगभग 150 महिला शासकीय सेवक उपस्थित रहीं।
उक्त कार्यक्रम में श्री बी.एम. सहारे अपर संचालक, श्री डी.के. श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक एवं प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन श्रीमती उषा डामर, डिवीजन कमांडर, सिविल डिफेन्स होम गार्ड, भोपाल श्री रणदीप जग्गी, कमांडर, सिविल डिफेन्स होम गार्ड ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती कनकलता श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। श्रीमती रश्मि वर्गीस, उप संचालक, कृषि ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। श्रीमती सविता श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, महिला दिवस की जानकारी एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में सिविल डिफेन्स एवं होम गार्ड, भोपाल से आये श्री रणदीप जग्गी ने सिविल डिफेन्स एंड ट्रेनिंग ऑन इमरजेन्सी मैनेजमेन्ट विषय पर अपनी पूरी टीम के सदस्यों सुश्री कविता सोलंकी (पी.सी.), सुश्री अभिरूचित गौर (पी.सी.) एवं सुश्री रजनी विश्वकर्मा (ए.एस.आई.) के साथ महिला शासकीय सेवकों को फस्र्ट-एड बॉक्स की उपयोगिता, आकस्मिक दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। श्रीमती आयशा अली, रजिस्ट्रार म.प्र. राज्य होम्योपैथिक परिसर द्वारा महिलाओं को स्वास्थ के प्रति जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया गया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *