Uncategorized

प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजौरा को उद्यानिकी का भी प्रभार

आईएएस अफसरों के तबादले

भोपाल। प्रदेश सरकार ने गत दिनों आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया तथा कुछ का भार हल्का किया गया। प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के. सिंह को वन तो प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव को गृह विभाग का जिम्मा सौंपा गया। प्रमुख सचिव श्रम श्री अश्विनी राय को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग में भेज दिया है। वहीं, सरकार ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना की कमान इंदौर कमिश्नर श्री संजय दुबे को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाकर सौंपी है। इंदौर में पदस्थ वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री राघवेंद्र कुमार को श्री दुबे की जगह इंदौर का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, नगर निगम इंदौर के कमिश्नर सर्वश्री मनीष सिंह अब उज्जैन कलेक्टर होंगे। प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास संजय बंदोपाध्याय अब अनुसूचित जाति विकास विभाग देखेंगे। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल को दी गई है। सरकार ने देवास कलेक्टर आशीष सिंह को नगर निगम इंदौर का कमिश्नर बनाया है। श्री सिंह की जगह पर्यटन बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पांडे को देवास कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, छिंदवाड़ा कलेक्टर जे.के. जैन को शहडोल कमिश्नर पदस्थ किया है। शहडोल कमिश्नर रजनीश कुमार श्रीवास्तव को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
आकाश त्रिपाठी प्रबंध संचालक पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को आयुक्त महिला एवं बाल विकास, डॉ. पवन कुमार शर्मा सचिव राज्य लोक सेवा आयोग को आयुक्त वाणिज्यिक कर, रेणु पंत आयुक्त सहकारिता को सचिव राज्य लोक सेवा आयोग, बी. चंद्रशेखर सचिव मुख्यमंत्री तथा मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा को सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्यपालक संचालक लोक सेवा प्रबंधन एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा, नंद कुमारम उप सचिव मुख्यमंत्री को प्रबंध संचालक पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, तन्वी सुन्द्रियाल अवकाश से लौटने पर को प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम।

 इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

  • प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा:
    उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का।
  • प्रमुख सचिव केसी गुप्ता: आयुक्त सहकारिता, प्रबंध संचालक तिलहन संघ।
  • प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला:
    प्रबंध संचालक पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का।
  • हरिरंजन राव: प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम का।

ये होंगे भारमुक्त

Advertisement
Advertisement
  • अपर मुख्य सचिव दीपक खाडेंकर: केके सिंह के अपर मुख्य सचिव वन विभाग का जिम्मा संभालने पर सिर्फ इस विभाग से।
  • अपर मुख्य सचिव वीके सेमवाल: अश्विनी कुमार राय के मछुआ कल्याण का कार्यभार ग्रहण करने पर विभाग के प्रभार से।
  • प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव: संजय बंदोपाध्याय के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का कार्यभार संभालने पर।
  • संदीप यादव: आकाश त्रिपाठी के आयुक्त महिला एवं बाल विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर।
  • बीएम शर्मा: रजनीश कुमार श्रीवास्तव के आयुक्त आबकारी का पदभार ग्रहण करने पर।
  • मनीष रस्तोगी: तन्वी सुन्द्रियाल के प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम का कार्यभार संभालने पर।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement