Uncategorized

जैविक कृषि प्रदर्शनी

नैगवां (कटनी)। ग्राम तेलरी, विकासखंड-बहोवी बंद में आयोजित एक दिवसीय अंत्योदय मेला में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जैविक कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। कृषि को लाभ का धंधा बनाने, कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त करने, जीरो बजट खेती, भूमि, मानव एवं फसल तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जैविक खाद एवं कीटनाशक दवाईयों का प्रयोग फसल उत्पादन में करने की सलाह दी गई।

जैविक कृषि पाठशाला नैगवाँ के संचालक श्री रामसुख दुबे, कृषक श्री आलमसिंह, सुकरती बाई एवं कृषक मित्र विजय सिंह ने कृषकों को विभिन्न जैविक घटकों को बनाने की विधि एवं प्रत्यक्ष अवलोकन कराया। किसानों को एजोला, फोरपिट, केंचुआ खाद, मटका खाद, जीवामृत, पांच पत्ती काढ़ा, नीमपत्ती, गौमूत्र का कीटनाशक, अमृत भभूत, बायोगैस स्लरी, गौमूत्र, नाडेप टांका खाद, जैविक कृषि पाठशाला में उत्पादित जैविक उत्पाद, चना, मसूर, सरसों, मेथी का अवलोकन कराया गया। विभाग द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किए गए।

प्रदर्शनी का अवलोकन जिला पंचायत श्रीमती ममता पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता जयरत्नम, विधायक सौरभ सिंह एवं जनप्रतिनिधियों तथा कृषकों ने किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement