Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में जैविक कृषि बाजार एवं प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

08 मार्च 2024, नीमच: नीमच में जैविक कृषि बाजार एवं प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ – गांधी सागर से सिंचाई की योजना पर काम चल रहा है। जल्‍दी ही यह योजना स्वीकृत होगी और नीमच जिले के किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पाईप लाईन के जरिए पानी पहुंचेगा। नई कृषि उपज मंडी भी प्रारंभ हो गई है। प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए अलग से कृषि बजट का प्रावधान किया है। यह बात विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने गुरूवार को कृषि उपज मंडी में जैविक कृषि बाजार एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरु प्रसाद, मंडी व्‍यापारी संघ के सचिव श्री नवल मित्‍तल एवं जिला किसान संघ के अध्यक्ष श्री धाकड विशेष रूप से भी उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री  चौहान ने  कहा कि हम सब जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्‍व को  समझें  और जैविक व प्राकृतिक खेती करने का संकल्‍प  लें । कलेक्‍टर श्री जैन ने कहा कि बीमारियों को बढने से रोकने के लिए हमें जैविक कृषि/ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा। इसके लिए हमें तैयार होना होगा। जैविक उत्पादों का उपयोग करें, हमें इसका फर्क महसूस होगा। कलेक्‍टर ने कहा कि इस कृषि बाजार से एक ही स्‍थान पर आम जनों को जैविक उत्पाद उपलब्‍ध होंगे। मंडी प्रांगण में इस शेड को जैविक उत्पादों की बिक्री के उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया है। यहां सप्ताह में एक दिन आम जनों को जैविक उत्पाद उपलब्ध होंगे। साथ ही जैविक उत्‍पादक कृषकों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन की सुविधा भी यहां मिलेगी।अति‍थियों ने जैविक बाजार एवं प्रदर्शनी में जैविक किसानों व्‍दारा लगाई गई स्‍टॉलों,  प्रदर्शनियों  का अवलोकन कर, जैविक उत्पादों के महत्व एवं विशेषताओं की जानकारी ली।

उप संचालक कृषि श्री भगवान सिंह अर्गल, उप संचालक उद्यानिकी श्री उमेश शर्मा बसेडिया, श्री यतिन मेहता, कृषक श्री कन्हैयालाल धाकड, श्री रामगोपाल धाकड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने मंडी के दो उत्‍कृष्‍ट कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.सीपी पचौरी एवं डॉ.श्‍याम सिंह सारंगदेवत ने जैविक खेती/ प्राकृतिक खेती का महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को जैविक खेती के लाभ एवं उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  इस अवसर पर श्री योगेश जैन , अन्‍य जनप्रतिनिधि, मण्‍डी व्‍यापारी, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, व अन्‍य अधिकारी, गणमान्‍य नागरिक, जैविक उत्‍पादक कृषक एवं  बड़ी  संख्‍या में किसान भाई उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)