Uncategorized

म.प्र. में गेहूं का रकबा लक्ष्य से पार

(विशेष प्रतिनिधि)
नई दिल्ली/भोपाल। म.प्र. में रबी फसलों की बोनी पूरी हो गई है। प्रमुख रबी फसल गेहूं का रकबा 53.16 लाख हेक्टेयर हो गया है जो लक्ष्य 49.06 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। इस वर्ष कुल रबी फसलें 112.11 लाख हे. में बोई गई हैं। वहीं देश में 617 लाख 79 हजार हेक्टेयर में रबी बोनी कर ली गई है।
राज्य में दूसरी प्रमुख फसल चना 35.90 लाख हेक्टेयर में बोया गया है। वहीं मटर की बोनी 5.06 लाख हेक्टेयर, मसूर 5.96 लाख हेक्टेयर, सरसों 7.48 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। साथ ही गन्ने की बोनी 98 हजार हेक्टेयर में की गई है।
दूसरी तरफ देश के कुछ क्षेत्रों में रबी फसलों की बोनी चल रही है। अधिकांश हिस्सों में बोनी कर ली गई है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक अब तक 617.79 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो गई है। इसमें गेहूं 298.67 लाख हेक्टेयर में, चावल 22.32 लाख हेक्टेयर में, दलहनी फसलें 163.11 लाख हेक्टेयर में, मोटे अनाज 54.58 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 79.11 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं। देश में अब तक गेहूं के रकबे में लगभग 13 लाख हेक्टेयर की कमी बनी हुई है तथा कुल रबी बोनी भी गत वर्ष की तुलना में 3 लाख हेक्टेयर कम है।

  देश में बोवाई स्थिति
(लाख हे. में)
 फसल  बोनी
गेहूं 298.67
चावल 22.32
दालें 163.11
मोटा अनाज 54.58
तिलहन 79.11
कुल 617.79
  म.प्र. में रबी बोनी
(लाख हे. में)
फसल रकबा
गेहूं 53.16
चना 35.9
मटर 5.06
मसूर 5.96
सरसों 7.48
गन्ना 0.98

 

Advertisements
Advertisement
Advertisement