Uncategorized

महिंद्रा ट्रिंगो ने की 60 प्रतिशत वृद्धि

मुंबई। महिंद्रा ग्रुप की कंपनी महिंद्रा ट्रिंगो ने वित्त वर्ष 2017 के मुकाबले 2018 की पहली तिमाही में किसानों की संख्या में 60 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। ट्रिंगो ने अगले एक साल में 1 मिलियन किसानों को जोडऩे का लक्ष्य रखा है। मार्च 2016 में ट्रैक्टरों और ट्रैक्टर उपकरणों के क्षेत्र में संगठित किराये की सेवाएं कराने के उद्देश्य से स्थापित ट्रिंगों ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और म.प्र. जैसे 5 राज्यों में कार्यों का विस्तार किया है। श्री अरविंद कुमार, हैड ऑफ ऑपरेशंस, ट्रिंगो कहते हैं, ‘हमें इस बात की खुशी है कि हम किसानों के प्रवाह में 60 प्रतिशत वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2018 में प्रवेश कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement