Uncategorized

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति ने – वॉइस मैसेज एवं जियो चैट चैनल का किया शुभारंभ

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. बिसेन ने समाज सेवी संस्था रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से जबलपुर संभाग के 20000 किसानों को सूचना सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के मोबाईल नंबर पर ध्वनि संदेश एवं जियो चैट पर पौध उपचार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. पी.के. बिसेन ने रिलायंस फाउंडेशन के डिजिटल कदम की सराहना की और किसानों के लिए इस सेवा को बहुउपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल युग में किसान भाई मौसम के बदलते परिवेश में नवीन तकनीकों को शामिल कर खेती-बाड़ी को लाभ का धंधा बना सकते हैं, जिसके लिए सही समय पर सही जानकारी एवं कृषि परामर्श का मिलना अति आवश्यक है। रिलायंस फाउंडेशन का सूचना सेवा कार्यक्रम कृषि विश्व विद्यालय एवं क्षेत्रीय कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्राप्त जानकारी को किसानों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचकर किसानों को ज्ञान एवं तकनीक से जोड़ रहा है। जियो चैट चैनल में एमपीएन फार्मेशन सर्विसेज है।
कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. एस.एस. बघेल मृदा वैज्ञानिक जेएनकेवीवी जबलपुर ने जियो चैट के द्वारा किसानों से खेती-बाड़ी पर संवाद कर फसलों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया। रिलायंस फाउंडेशन के जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक जुबिन मैथ्यू ने बताया कि सूचना सेवा के तहत प्रतिदिन खेती-बाड़ी और पशुपालन एवं अन्य विषयों से जुड़ी जानकारी ध्वनि संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी एवं अब जियो चैट के माध्यम से भी किसान भाई जानकारी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में जेएनकेवीवी से डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. अनय रावत एवं अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement