Uncategorized

उत्तर प्रदेश में किसानों का फसली कर्ज माफ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के दो करोड़ से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। चुनाव से पहले किए अपने वादे के अनुसार बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ कर दिया है। ये फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की पहली कैबिनेट में लिया गया। इस फैसले से प्रदेश के राजकोष पर 36359 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। कैबिनेट बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, ”यह हमारे संकल्प पत्र का हिस्सा है।

गत वर्ष सूखा पड़ा, ओलावृष्टि हुई और बाढ़ आयी जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। ”उत्तर प्रदेश में लगभग दो करोड़ 30 लाख किसान हैं, जिनमें से 92. 5 प्रतिशत यानी 2.15 करोड़ लघु एवं सीमांत किसान हैं। उन्होंने कहा, ”उनका ऋण माफ किया गया है। कुल 30, 729 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है क्योंकि ये किसान बड़ा ऋण नहीं लेते इसी अंदाज से एक लाख रुपए तक का ऋण उनके खाते से माफ किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि साथ ही सात लाख किसान और हैं, जिन्होंने कर्ज लिया था और उसका भुगतान नहीं कर सके, जिससे वह ऋण गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बन गया और उन्हें कर्ज मिलना बंद हो गया। ऐसे किसानों को भी मुख्य धारा में लाने के लिए उनके कर्ज का 5630 करोड़ रुपए माफ किया गया है। ”इस तरह कुल मिलाकर किसानों का 36, 359 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement