Uncategorized

देश में खरीफ फसलों की बोनी 943 लाख हेक्टेयर के पार

Share

नई दिल्ली। चालू खरीफ वर्ष में देश में बुवाई गत वर्ष की तुलना में अब तक अधिक क्षेत्र में की गई है। देश में 943 लाख 45 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष 936 लाख 95 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। कृषि मंत्रालय के अनुसार अब तक 320.29 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है, जबकि 127.48 लाख हेक्टेयर में दलहन, 167.50 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 49.73 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 117.11 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है। इसी प्रकार तिलहनों की बोनी 154.29 लाख हेक्टेयर में तथा जूट व मेस्ता की बोनी 7 लाख हे. में की गई है।

   देश में बुवाई स्थिति (लाख हे. में)
   फसल                 इस वर्ष          गत वर्ष
धान 320.29 314.01
दलहन 127.48 129.59
मोटे अनाज 167.5 169.98
तिलहन 154.29 171.15
गन्ना 49.73 45.64
जूट एवं मेस्ता 7.05 7.56
कपास 117.11 99.03
कुल 943.45 936.95
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *