Uncategorized

सी.आई.ए.ई. भोपाल का – 43वां स्थापना दिवस 15 फरवरी को

भोपाल। केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान नवीबाग भोपाल का 43वां स्थापना दिवस 15 एवं 16 फरवरी 2018 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, भा.कृ.अ.प. के उप महानिदेशक (अभि.) डॉ. अलगुसुन्दरम, प्रदेश के संचालक कृषि, कृषि अभियांत्रिकी एवं आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी, कृषि यंत्र उद्योग के निर्माता व पदाधिकारी कृषि वैज्ञानिक एवं कृषक गण शामिल होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के संबंध में केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के निदेशक श्री के.के. सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दोगुना करने में अभियांत्रिकी की भूमिका पर कार्यक्रम केन्द्रित रहेगा। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषकों का सम्मान, संस्थान के प्रकाशनों का विमोचन भी किया जाएगा।
इसके साथ ही तकनीकी सत्रों में कृषि मशीनीकरण की चुनौतियां, स्टार्टअप, मैक इन इंडिया पर चर्चा, कृषि मशीनीकरण एवं कौशल विकास के साथ-साथ कृषि मशीनरी की गुणवत्ता एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement