Uncategorized

श्री अरविंद कुमार सिंह को चौधरी चरण सिंह पुरस्कार

पटना। राज्यसभा टीवी के वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविन्द कुमार सिंह को कृषि पत्रकारिता के शिखर सम्मान चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि पत्रकारिता पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया है। इलेक्ट्रानिक मीडिया श्रेणी में यह पुरस्कार पटना में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 87वें स्थापना दिवस समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदान किया। इस समारोह में कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह, बिहार के राज्यपाल श्री केसरी नाथ त्रिपाठी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार और देश के सभी शीर्ष कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे।
मूल रूप से यूपी के बस्ती जिले के निवासी श्री अरविंद कुमार सिंह सिंह की शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में हुई। श्री सिंह हिंदी के जाने माने लेखक और पत्रकार हैं। राज्यसभा टीवी में वरिष्ठ सहायक संपादक के तौर संसदीय मामलों के प्रमुख और कृषि तथा परिवहन क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं। श्री अरविन्द कुमार सिंह ने दशकों से खेती-बाड़ी, कृषि अनुसंधान और संचार तथा परिवहन तंत्र पर विशेष कार्य किया है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement