Uncategorized

देश की कृषि में वि.वि. का ऐतिहासिक योगदान

भोपाल। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में गत दिनों 53वां स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बीज दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कीटनाशक अवशेष प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास किया तथा बीज एवं कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। साथ ही प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान धान एवं सोयाबीन की फसलों पर हो रहे अनुसंधान कार्यों का मुआयना किया। कार्यक्रम में श्री बिसेन ने कहा कि 53 वर्ष के लम्बे सफर में विश्वविद्यालय ने 260 से अधिक फसलों की उन्नत किस्में विकसित कर देश के कृषि विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है। इस मौके पर नेशनल फर्टिलाइजर लि. के सीएमडी श्री मनोज मिश्रा, जबलपुर की महापौर श्रीमती स्वाती गोडबोले, विधायक श्री अशोक रोहाणी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. व्ही.एस. तोमर एवं खरपतवार अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. ए. आर. शर्मा भी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement