Uncategorized

कृषि महोत्सव में किसानों को दी तकनीकी की जानकारी

Share

नरसिंहपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि महोत्सव के तहत विकासखंड गोटेगांव के ग्राम उमरिया में कृषक संगोष्ठी विधायक डॉ. कैलाश जाटव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
संगोष्ठी में विधायक डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि विभाग के अलावा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ देने के लिए कृषि क्रांति रथ चलाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री नरेश पाल ने किसानों से कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ उद्यानिकी, पशु पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियों को अपनाएं।
उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह ने किसानों से कहा कि गर्मी के मौसम की मक्का लगाकर किसान अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कटनी जिले में मक्का से किसानों को अच्छी आय हुई है। स्वीटकार्न भी लाभदायक फसल है, इसकी अच्छी मांग है। किसान को इस फसल का अच्छी आय मिलती है। उप संचालक ने धान लगाने वाले कृषकों से मेडागास्कर पद्धति (श्रीपद्धति) से धान के रोपे लगाने की सलाह दी। इस विधि में बहुत कम बीज लगता है और उत्पादन अधिक होता है। किसान हाईब्रिड धान लगाकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री संतोष दुबे, जिला पंचायत सदस्य श्री गजेन्द्र शाह, एसडीएम श्री जीएस धुर्वे, परियोजना संचालक आत्मा श्री एसके निगम, सहायक संचालक कृषि श्री श्रीवास्तव, और किसान मौजूद थे।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *