Uncategorized

जैविक कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन

Share

नैगवां (कटनी)। कृषि की आमदनी को दुगना करने कम लागत से अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु भारत सरकार द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पान उमरिया विकासखंड ढीमरखेड़ा जिला कटनी में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जैविक कृषि प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें संचालक जैविक कृषि पाठशाला नैगवां रामसुख दुबे, कृषक आलम सिंह एवं किसान मित्र विजय सिंह ने मार्गदर्शन दिया।
प्रदर्शनी का अवलोकन विधायक बड़वारा श्री मोती कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल सहित जनप्रतिनिधि, वैज्ञानिक एवं उपस्थित कृषकों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में 4 पिट केंचुआ खाद, मटका खाद, जीवामृत, जैविक कीटनाशक, नीमपत्ती + गौमूत्र, पांच पत्ती काढ़ा को बनाने की विधि का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। बायो गैस स्लरी, गौमूत्र, अमृत भभूत का अवलोकन एवं उपयोग की विधि को बताया गया। प्रदर्शनी में उन्नत कृषि यंत्रों, बायोगैस संयंत्र मॉडल, स्पाइरल ग्रेडर, कोनोवीडर, पैडी ड्रम सीडर, हैंड हो, मक्का छीलक आदि का अवलोकन एवं उनके कार्य प्रणाली के विषय में विस्तार से समझाईश दी गई।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *