Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

युवा वैज्ञानिक टीम किसानों के उत्थान हेतु संकल्पित: डॉ दशरथ

केन्द्र के प्रशिक्षणों का दिखने लगा प्रभाव 

प्रशिक्षण लेकर युवा बन रहे हैं आत्मनिर्भर 

22 दिसंबर 2024, भोपाल: युवा वैज्ञानिक टीम किसानों के उत्थान हेतु संकल्पित: डॉ दशरथ – शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने नवलाराम फार्मर प्रोडूसर कम्पनी के किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन कर शुभारम्भ किया जिसमें क्षेत्र के लगभग 35 किसानों ने भाग लिया। अपने उद्घाटन उद्बोधन में बताया कि केन्द्र अधिकृत क्षेत्र के किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को समय समय पर कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं दक्षता संवर्धन के लिए अनेक प्रशिक्षणों के आयोजन हेतु निरंतर प्रयासरत है जिनका परिणाम एवं प्रभाव अब क्षेत्र के किसानों पर झलकने लगा है। क्षेत्र के किसान केंद्र से जुड़कर उद्यमी बनकर स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे है। केंद्र की युवा वैज्ञानिक टीम क्षेत्र के किसानों के कौसल विकास एवं उनके रोजगार सृजन के लिए संकल्पित है। क्षेत्र के युवा किसान नवलाराम एवं दानाराम ने केन्द्र के आयोजित प्रशिक्षणों में भाग लेकर तथा केंद्र की गतिविधियों से प्रेरित होकर नवलाराम फार्मर प्रोडूसर कम्पनी का गठन किया जहाँ क्षेत्र के किसानों को उचित दर पर जैविक एवं रासायनिक खाद, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध होंगे जिससे फसलों में उत्पादन बढने के साथ कृषकों की आमदनी में इजाफा होगा। क्षेत्र के अन्य युवा किसानों ने भी केंद्र से 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक प्रमाण पत्र विषयक प्रशिक्षण में भाग लेकर विभिन्न गांवों में उर्वरक विक्रय केन्द्र खोलकर आत्मनिर्भर बने हैं। एफपीओ के निदेशक नवलाराम ने बताया कि मेरे उद्यमी बनने में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की अहम भूमिका रही है इनके समय समय पर कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में तकनीकी सलाह व उत्साहवर्धन के परिणामस्वरूप मै आज स्वयं का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन पाया हूँ। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ कृष्ण गोपाल व्यास, डॉ रामनिवास एवं सुनील कुमार भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com