Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 8 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी

09 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम, उज्जैन ,ग्वालियर ,चंबल संभागों  के जिलों में कहीं – कहीं ,रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर; शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक  स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में )  – सिहोरा 88.3, बांदा 87.0, तिरोड़ी 81.4,  बक्स्वाहा  79.0, पवई 72.0,  तेन्दुखेड़ा- दमोह 56.4, कुसमी 54.0, रामपुर बाघेलान 52.5, छतरपुर 51.8,सोहागपुर-शहडोल 48.0, बेनीबारी 38.6, मेहंदवानी 36.4, शाहपुरा-जबलपुर 36.1,  करांजिया  35.0, नौगांव 34.2, कुरई 34.0, जबेरा 33.0, सागर 32.6,  पुष्प राजगढ़ 32.4, जयतपुर 30.0, देवरी- सागर 27.2, लांजी 25.4, अमरवाड़ा 25.2, गोटेगांव 22.0, मझगांव 20.0,  पथरिया  19.0, रीवा- हुजूर  19.0, हनुमना 18.0, रहली 18.0, कोतमा 17.0, पाटन 17.0,उमरियापान 16.0, निवास 13.2, अमानगंज 13.0, घंसौर 13.0, केवलारी 12.4, खजुराहो-एयर पोर्ट 12.2, ढीमरखेड़ा 12.0, बिजुरी 10.8, बैहर 10.0, गढ़ाकोटा 8.0, मझौली 8.0, उमरिया  7.8, कटनी 7.5, खैरलांजी 7.1, चंदेरी 7.0, राणापुर 6.2, शाहगढ़ 6.0, करकेली 5.8,  वारा सिवनी  5.3, कटंगी 5.2,  भैंसदेही 5.0,  बड़ा मलहरा  5.0, स्ली मानाबाद 5.0,  पन्ना 5.0, मानपुर 4.8, नौरोजाबाद 4.6, रांझी 4.2, चौराई 4.0, बटियागढ़ 4.0, मझौली 4.0, मऊगंज 3.4, आठनेर 3.2, केसली 3.1, लाल बर्रा 3.0, दमोह 3.0, बिलहरी 3.0, नईगढ़ी 3.0, नरसिंहगढ़ 3.0, छपारा 3.0, जयसिंह नगर 3.0, गोह पारु  3.0,  चंदिया  2.8, बिछिया  2.4, रायसेन 2.4, परसवाड़ा 2.2, किरनापुर 2.2,  परासिया  2.2, अमरपुर 2.2, पाली 2.2, शाहपुरा- डिंडोरी  2.1, आगर 2.0, भाभरा 2.0, बालाघाट 2.0, मऊ 2.0, लवकुशनगर 2.0, पटेरा 2.0,  चन्नौड़ी  2.0,  महिदपुर 2.0, समनापुर 1.1, अनूपपुर 1.0, चिचोली 1.0.मिमी  वर्षा दर्ज़  की गई। जबलपुर, सागर, बालाघाट, छतरपुर और पन्ना जिलों में भारी वर्षा हुई।  1  जून से  9  सितंबर तक मध्यप्रदेश में  दीर्घावधि औसत से 23  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 19 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 27 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – अवदाब  डिप्रेशन )  दक्षिण – पूर्व  पाकिस्तान में  हैदराबाद ( पाकिस्तान ) के  दक्षिण में , सकरंद ( पाकिस्तान ) से 20 किमी  उत्तर  पूर्व में  बादिन  ( पाकिस्तान ) से 90 किमी  उत्तर – पश्चिम  और भुज- रूद्र माता (गुजरात) से 270 किमी उत्तर -उȅर  पश्चिम में   अवस्थित  है। इसके  दक्षिण पाकिस्तान से होते  हुए  दक्षिण – पश्चिम  की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में  कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद, इसके  उत्तर – पूर्व  अरब सागर  में उभरने और अगले 24 घंटों के दौरान लगभग पश्चिम  की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून  ट्रफ  मध्य समुद्र तल पर  दक्षिण – पूर्व  पाकिस्तान पर बने अवदाब के  केंद्र  से, जोधपुर, देवमाली,बाराबंकी, छपरा,  पुरलिया , दीघा से होकर  पूर्व  की ओर  उत्तर – पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है।  दक्षिण  ओडिशा  और  उत्तरीय  तटीय  आंध्र प्रदेश  के ऊपर ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावत – वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, राजगढ़, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुर कलां जिलों में कहीं – कहीं  विदिशा , रायसेन, सिहोर,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, नरसिंहपुर,  पन्ना , दमोह, सागर और  छतरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,बालाघाट और  मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture