राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में विश्व जल दिवस: किसानों को जल प्रबंधन और संरक्षण के उपाय बताए

23 मार्च 2026, सिवनी: कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में विश्व जल दिवस: किसानों को जल प्रबंधन और संरक्षण के उपाय बताए – कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के दर्पण सभागार में विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को जल के जिम्मेदार उपयोग और बेहतर प्रबंधन के लिए जागरूक किया गया। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम “जल और लैंगिक समानता” रही।

कार्यक्रम में  वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को यह भी समझाया कि भविष्य में जल संकट से बचने के लिए अभी से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना होगा। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह ने कहा कि पानी की कमी का खतरा लगातार बढ़ रहा है, इसलिए जल की बर्बादी रोकना और उसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को जल बचत के व्यावहारिक उपाय अपनाने और स्वच्छ जल की उपलब्धता बढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के श्री देवी प्रसाद तिवारी, श्री ओम ब्रोकर और श्री नीत लाहोरी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements