राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा

06 नवंबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24 घंटो के दौरान, मध्य प्रदेश  के सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।  पिछले 24  घंटों में अधिकतम तापमानों में  सभी संभागों के जिलों में  विशेष परिवर्तन नहीं हुआ ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन , चंबल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य  से 1.80C – 2.30C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  सामान्य  रहे।  प्रदेश में   सर्वाधिक अधिकतम  तापमान 32.9oC  नर्मदापुरम में  दर्ज़ किया  गया तथा सबसे कम  न्यूनतम  तापमान 11.0oC राजगढ़  में दर्ज़ किया गया। आगामी 24  घंटों में  मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।  

मौसमी परिस्थितियां – एक चक्रवातीय परिसंचरण , बंगाल की खाड़ी के पूर्व – मध्य  और संलग्न  उत्तर – पूर्व में मध्य  समुद्र  तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के  मध्य सक्रिय है।  एक  पश्चिमी विक्षोभ , मध्य  क्षोभ मंडलीय  पश्चिमी हवाओं में  एक ट्रफ के रूप में  मध्य समुद्र  तल
से लगभग 5.8 किमी  की ऊंचाई पर स्थित है और पूर्व – उत्तर – पूर्व  की ओर बढ़ गया है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र  के अनुसार भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, सिंगरौली,सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया ,डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में 7  नवंबर की प्रातः 8 :30  बजे तक मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement