राज्य कृषि समाचार (State News)

दूध उत्पादन में इंदौर संभाग को बनाएंगे अग्रणी– संभागायुक्त श्री दीपक सिंह  

08 नवंबर 2024, इंदौर: दूध उत्पादन में इंदौर संभाग को बनाएंगे अग्रणी– संभागायुक्त श्री दीपक सिंह – नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर और पशुपालन एवं डेयरी विभाग इंदौर संभाग के संयुक्त तत्वाधान में डेयरी विकास के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय महू में हुआ।

Advertisement1
Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश अभी दूध उत्पादकता में तीसरे नंबर पर है। सकारात्मक प्रयास एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश को नंबर एक पर लाया जा सकता है। डेयरी विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और यहां पर दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ पशुपालकों को आथिर्क रूप से सक्षम बनाया जा सकता है।

कार्यशाला की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए इंदौर संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के माध्यम से यह प्रयास किया जायेगा कि संभाग के सभी जिलों में अधिकारी एवं मैदानी स्तर के कर्मचारी पशुपालकों को प्रोत्साहित करें और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उन्हें जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास हो। उन्होंने कहा सहकारी संस्थाओं को सशक्त करते हुए दुग्ध समितियों के माध्यम से दूध उत्पादन में इंदौर संभाग को अग्रणी बनाने के प्रयास किये जाएंगे।

कार्यशाला को नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोहर लाल कंबोज, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रदत्त ने पशुपालन और डेयरी उत्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। एनिमल ब्रीडिंग आनंद गुजरात के सीनियर मैनेजर डॉ. मयंक टंडन एवं डॉ. पराग पंड्या ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में खरगोन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ इंदौर श्री सिद्धार्थ जैन सहित संभाग के विभिन्न जिलों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement8
Advertisement

संयुक्त संचालक श्री मनोज गौतम ने कार्यशाला के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा पशुओं के नस्ल, आवास, पोषण, फॉर्म का मशीनरीकरण, कृत्रिम गर्भाधान बढ़ोत्तरी, पशुपालकों को डेयरी के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक करने के लिये प्रशिक्षण देने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ. बी.पी. शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया एवं महाविद्यालय के इतिहास की जानकारी दी। संचालन डॉ. संदीप नानावटी एवं डॉ. जोशी ने किया। आभार डॉ. जी.एस. डाबर ने माना।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement