मूंग की सिंचाई के लिए पानी की मांग: जल उपयोगिता समिति बैठक में किसानों ने 20 मार्च से पानी छोड़ने का प्रस्ताव रखा
16 मार्च 2026, भोपाल: मूंग की सिंचाई के लिए पानी की मांग: जल उपयोगिता समिति बैठक में किसानों ने 20 मार्च से पानी छोड़ने का प्रस्ताव रखा – मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जल उपयोगिता समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, किसान संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कृषक मौजूद थे।
बैठक में समिति सदस्यों ने आगामी 20 मार्च से मूंग की फसल के लिए तवा डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की मांग की। कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम बाजपेयी ने बताया कि माचक नहर में सी सी जी एम लाइनिंग कार्य के कारण माचक नहर को 25 मार्च 2026 के बाद खोला जावेगा, जिसमे सभी ने सहमति दी।
सुश्री वाजपेयी ने बताया कि इस वर्ष मूंग की फसल की सिंचाई के लिए जल संसाधन संभाग हरदा में 19135 हेक्टेयर एवं हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी में 19325 हेक्टेयर कुल 38460 हेक्टेयर में पानी उपलब्ध कराये जाने की योजना तैयार की गई है, जिसमें हरदा डिवीजन के 111 एवं टिमरनी डिवीजन के 56 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

