Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

06 जुलाई 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। श्योपुर जिले के बड़ौदा में सर्वाधिक 334.0 मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

मानसून की स्थिति: मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल पर अब बीकानेर, जयपुर,  ग्वालियर , सतना, डाल्टनगंज, आसनसोल, बागती और फिर दक्षिण -पूर्व की ओर उत्तर – पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। दो चक्रवातीय परिसंचरण  दक्षिण – पश्चिम  उत्तर प्रदेश  पर ,पूर्वोत्तर असम के ऊपर सक्रिय है, जबकि एक ट्रफ दक्षिण – पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए और दक्षिण गुजरात-केरल तटों पर मध्य समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है।

पूर्वानुमान– मौसम केंद्र के अनुसार गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, बड़वानी, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, निवाड़ी और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात/ झंझावात के साथ भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) संभावित है। शेष जिलों में कुछ / अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com