राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली, सतना, शहडोल जिलों में कुछ जगह अति भारी वर्षा की संभावना

09 अगस्त 2024, इंदौर: सिंगरौली, सतना, शहडोल जिलों में कुछ जगह अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं l शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में सर्वाधिक 85  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 9 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 17 % अधिक वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से 16 %अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 18 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसम की स्थिति –  वर्तमान में मानसून ट्रफ पर बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, डालटनगंज, दीघा से होकर गुजर कर फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक तथा पूर्वोत्तर राजस्थान और दक्षिण – पूर्वी उत्तर प्रदेश के चक्रवातीय परिसंचरणों के साथ विस्तृत है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर, पूर्वोत्तर  असम के ऊपर तथा दक्षिण झारखंड के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार सिंगरौली, सतना, शहडोल जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात और / झंझावात / के साथ अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर,  उमरिया , डिंडोरी, कटनी, मंडला,बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर और मैहर जिलों में येलो अलर्ट के साथ  वज्रपात / झंझावात / और भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में अनेक / अधिकांश जगहों पर वर्षा  या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की  संभावना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com