UP Wheat Mandi Rate: 17 जनवरी को 2300 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल बिका गेंहू, जानिए राज्य की सभी मंडियों के ताजा रेट
17 जनवरी 2026, नई दिल्ली: UP Wheat Mandi Rate: 17 जनवरी को 2300 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल बिका गेंहू, जानिए राज्य की सभी मंडियों के ताजा रेट – उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए गेहूं की बिक्री को लेकर राहत भरी खबर है। एगमार्कनेट (Agmarknet) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 17 जनवरी 2026 को राज्य की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में गेहूं के भाव संतोषजनक स्तर पर बने हुए हैं। अधिकांश मंडियों में किसानों को ₹2400 से ₹2650 प्रति क्विंटल के बीच दाम मिल रहे हैं। कहीं आवक अधिक रहने से भाव स्थिर दिखे, तो कई जिलों में सीमित आवक के चलते बेहतर रेट दर्ज किए गए।
जानिए राज्य की अन्य मंडियों की इन जिलों में गेहूं के दाम रहे ऊंचे राज्य की कई मंडियों में गेहूं के दाम ₹2600 प्रति क्विंटल या उससे अधिक दर्ज किए गए। बाराबंकी की सफदरगंज मंडी में गेहूं ₹2650 प्रति क्विंटल पर बिका। वहीं गोंडा (नवाबगंज), महाराजगंज (आनंदनगर), मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशांबी (मंझनपुर) और रायबरेली (जायस) जैसी मंडियों में भी गेहूं के भाव 2600 रुपये के आसपास या उससे ऊपर रहे। इन मंडियों में आवक मध्यम रही, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिले।
अधिक आवक वाली मंडियां, भाव स्थिर
जहां एक ओर कुछ मंडियों में सीमित आवक से भाव मजबूत रहे, वहीं हरदोई जिले की मंडियों में गेहूं की भारी आवक देखने को मिली। हरदोई, संडिला और संडी मंडी में कुल मिलाकर सैकड़ों मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसके बावजूद यहां गेहूं के भाव ₹2560 से ₹2580 प्रति क्विंटल के बीच स्थिर बने रहे।
कुछ मंडियों में अपेक्षाकृत कम दाम
कुछ जिलों में गेहूं के भाव अपेक्षाकृत कम रहे। बुलंदशहर (सियाना) में न्यूनतम भाव ₹2300 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं बहोराईच (नानपारा) और रायबरेली (लालगंज) में गेहूं के भाव ₹2450 के आसपास रहे। हालांकि इन क्षेत्रों में आवक सीमित थी, जिससे आने वाले दिनों में दाम सुधरने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के ताजा भाव
| जिला | मंडी | न्यूनतम भाव (₹/क्विंटल) | अधिकतम भाव (₹/क्विंटल) | मॉडल भाव (₹/क्विंटल) | आवक (मीट्रिक टन) |
| अलीगढ़ | चर्रा | 2510 | 2530 | 2520 | 4.5 |
| बदायूं | बिसौली | 2500 | 2510 | 2500 | 21.1 |
| बहराइच | नानपारा | 2400 | 2500 | 2450 | 8 |
| बलरामपुर | पंचपेड़वा | 2450 | 2550 | 2500 | 3.6 |
| बांदा | बांदा | 2500 | 2600 | 2550 | 117.8 |
| बाराबंकी | सफदरगंज | 2650 | 2650 | 2650 | 3 |
| बुलंदशहर | सियाना | 2300 | 2400 | 2380 | 1 |
| फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद | 2475 | 2550 | 2510 | 7.9 |
| फतेहपुर | फतेहपुर | 2500 | 2600 | 2500 | 110.3 |
| फतेहपुर | जहानाबाद | 2500 | 2502 | 2501 | 18 |
| गोंडा | नवाबगंज | 2550 | 2650 | 2600 | 90 |
| हरदोई | हरदोई | 2560 | 2590 | 2575 | 445 |
| हरदोई | संडी | 2500 | 2620 | 2560 | 65 |
| हरदोई | संडिला | 2510 | 2640 | 2580 | 420 |
| हाथरस | सिकंदराराऊ | 2470 | 2525 | 2505 | 18 |
| जालौन (उरई) | माधौगढ़ | 2500 | 2550 | 2530 | 30 |
| कन्नौज | छिबरामऊ | 2550 | 2600 | 2570 | 16 |
| कौशांबी | भरवारी | 2500 | 2650 | 2550 | 2 |
| कौशांबी | मंझनपुर | 2545 | 2690 | 2615 | 46 |
| महाराजगंज | आनंदनगर | 2500 | 2700 | 2600 | 26.5 |
| महोबा | महोबा | 2500 | 2600 | 2540 | 39 |
| मिर्जापुर | मिर्जापुर | 2575 | 2650 | 2610 | 90 |
| प्रतापगढ़ | प्रतापगढ़ | 2600 | 2600 | 2600 | 80 |
| रायबरेली | बछरावां | 2570 | 2600 | 2580 | 61 |
| रायबरेली | जायस | 2600 | 2625 | 2615 | 125 |
| रायबरेली | लालगंज | 2400 | 2500 | 2450 | 2.8 |
| रायबरेली | रायबरेली | 2550 | 2600 | 2575 | 366 |
| शाहजहांपुर | जलालाबाद | 2500 | 2550 | 2525 | 2645 |
| सीतापुर | हरगांव (लहरपुर) | 2450 | 2450 | 2450 | 4 |
| सीतापुर | सीतापुर | 2500 | 2520 | 2510 | 61.2 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture



