सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम कुसुम-ए योजना किसानों की बंजर तथा अनुपजाऊ भूमि अब आमदनी का जरिया बन गई

28 फरवरी 2026, भोपाल: पीएम कुसुम-ए योजना किसानों की बंजर तथा अनुपजाऊ भूमि अब आमदनी का जरिया बन गई – ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्‍य शासन कृत संकल्पित है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 में किये जा रहे प्रयासों में किसानों की खुशहाली तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। किसानों को 10 घंटे कृषि कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना और उनकी आय बढ़ाने के लिए राज्‍य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि पीएम कुसुम-ए योजना किसानों की बंजर तथा अनुपजाऊ भूमि अब आमदनी का जरिया बन गई है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन और हितग्राहियों की सुविधा के लिए एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी में विशेष सेल का गठन कर ‘’प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना (पीएम कुसुम घटक-ए)’’ के संबंध में हितग्राहियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री श्री तोमर ने योजना में अनुबंध निष्पादन के उपरांत सर्वप्रथम कार्य पूर्ण कर बिजली उत्पादन करने वाले हितग्राही को पुरस्कृत करने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में विद्युत क्रय अनुबंध पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों को लगातार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। राज्‍य शासन ने कृषक कल्‍याण वर्ष के अंतर्गत 10 हजार 500 करोड़ की योजनाओं की मंजूरी दी है। मंत्री श्री शुक्‍ला ने कहा कि कृषक कल्‍याण वर्ष में हम किसानों को अन्नदाता के साथ साथ ‘’ऊर्जा दाता’’ और ‘’उद्यमी’’ भी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। किसान खुशहाल होंगे तभी समृद्ध मध्यप्रदेश का सपना साकार होगा। किसानों को लाभ देने के लिए ऊर्जा और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तत्पर है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements