Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में उद्यानिकी विभाग का दो दिवसीय कृषक सेमिनार सम्पन्न

11 सितम्बर 2023, हरदा: हरदा में उद्यानिकी विभाग का दो दिवसीय कृषक सेमिनार सम्पन्न – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार व कृषक संगोष्ठी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित की गई । इस कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ. गौरव, सहायक प्राध्यापक मेडीकैप्स विश्वविद्यालय इंदौर, श्री मनीष श्रीवास्तव, उद्योग एक्सपर्ट, टीकमगढ़, डॉ. ओमप्रकाश भारती वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश यादव वैज्ञानिक डॉ. मुकेश बकोलिया, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, हरदा, श्री विजय सिंह, सहायक संचालक उद्यान हरदा के साथ समस्त उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित हुए ।

कृषक सेमिनार में श्री श्रीवास्तव द्वारा उद्यानिकी फसलों से लगाने जाने वाले छोटे उद्योग से लेकर बड़े उद्योग की स्थापना, मशीनरी, कच्चा माल, विपणन, उद्योग में लगने वाले विभिन्न प्रकार के लाइसेंस आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. गौरव ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत शस्य क्रियाएं एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर परिचर्चा की गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा से पधारे वैज्ञानिकों द्वारा मिर्च, टमाटर प्याज आदि फसलों की किस्म, उत्पादन, विक्रय तथा फसलों में लगने वाले कीटों की समस्या तथा उसके निदान की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री योगेश तिवारी, उद्यानिकी अधिकारी द्वारा उद्यानिकी फसलों पर विभाग द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि, ऑनलाइन पंजीयन तथा प्रसंस्करण इकाई स्थापना संबंधी जानकारी दी गई। सभी वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के प्रश्नों एवं जिज्ञासा का समाधान किया गया। श्री महेन्द्र लौवंशी , उद्यानिकी अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile