बैतूल में हुआ नैनो उर्वरक आधारित कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण
02 मार्च 2026, बैतूल: बैतूल में हुआ नैनो उर्वरक आधारित कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण – कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत जिले में द्वारा नैनो उर्वरक आधारित कृषि अधिकारी प्रशिक्षण उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान खेती की बढ़ती लागत को कम करने और उत्पादन बढ़ाने पर फोकस किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक इफको डॉ. डीके सोलंकी एवं कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार डॉ.एसके तिवारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान नैनो उर्वरकों पर विस्तारपूर्वक तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं नैनो उर्वरकों से संबंधित सभी आयाम पर चर्चा की गई। उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास डॉ. ए.के. बड़ोनिया द्वारा नैनों उर्वरकों की महत्व व भविष्य में इनकी उपयोगिता के पर प्रकाश डाला गया व सभी कृषि अधिकारियों को इनकी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास करने की सलाह दी। डॉ. डीके सोलंकी द्वारा नैनो उर्वरकों के उपयोग , लाभ, महत्व व उपयोग में सावधानियां पर जानकारी प्रदान की गई।
किसानों द्वारा नैनो उर्वरकों का उपयोग कर लिए जा रहे लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई की। डाॅ. सोलंकी ने इफको द्वारा राज्य व देश स्तर पर किए जा रहे नवाचारों से भी सभी को अवगत करावाया। डॉ. एस.के. तिवारी ने रासायनिक उर्वरकों से हो रहे नुकसानों से सभी को अवगत कराया। साथ ही संतुलित उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सलाह दी। श्री गौरव पाटीदार क्षेत्र अधिकारी , इफको द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों की आय बढ़ाने व लागत घटाने को केंद्र में रखा गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

