Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी

27 अप्रैल 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी – छिन्‍दवाड़ा/24 अप्रैल 2026/ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन की सक्रियता, प्रबंधन और निगरानी के चलते किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अनुकूल और सुविधाजनक माहौल मिल रहा है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच पा रहे हैं।

अब तक 1865 किसानों से कुल 6927 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 76 किसानों को लगभग 51.18 लाख रुपये का भुगतान भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के 84 खरीदी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खरीदी की जा रही है। अब तक 8023 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई जा चुकी है।  किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों पर छाया, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए केंद्रों पर बारदाना (बोरी), तौल कांटा, गुणवत्ता सर्वेयर, हम्माल, छन्ना और पंखे आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महत्वपूर्ण सूचना एवं अपील –  शासन के निर्देशानुसार शनिवार 25 अप्रैल 2026 को भी जिले में स्लॉट बुकिंग और खरीदी का कार्य जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने जिले के पंजीकृत सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित स्लॉट के अनुसार उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में जिले में गेहूं खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग – उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशन में अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी एवं नियुक्त नोडल अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। जहां भी लापरवाही सामने आ रही है, संबंधित पर तत्काल कार्यवाही कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इसी के तहत शुक्रवार को अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल द्वारा तहसील उमरेठ के गेहूं उपार्जन केंद्र मोरडोंगरी, खजरी अंतू का निरीक्षण किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वहीं एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन ने तहसील मोहखेड़ के फलकान वेयर हाउस खरीदी केंद्र सालीमेटा का निरीक्षण किया। एसडीएम छिंदवाड़ा और कनिष्ठ आपुर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा/मोहखेड़ द्वारा महक वेयरहाउस गाडरवाड़ा में स्थित उपार्जन केंद्र रोहनाकला का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर किसान श्री मदन जी डोले एक पिकप गेंहू लेकर उपस्थित पाये गए, किन्तु समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी समय सें उपस्थित न होने के कारण किसान की उपज की खरीदी में विलंब हुआ। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम छिंदवाड़ा ने समक्ष में ही किसान की गेंहू खरीदी प्रारंभ करायी । साथ ही समिति प्रबंधक, उपार्जन केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किये।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture