Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन और धार जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा की संभावना

15 जुलाई 2024, खरगोन: खरगोन और धार जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं; ग्वालियर, चंबल, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, नर्मदा पुरम संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं । पश्चिमी मप्र के खरगोन जिले के भीकनगांव में सर्वाधिक 109 मिमी वर्षा हुई। 1 जून से 15 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 6 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र औसत से 15 % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से 3 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति – मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड़ , संबलपुर, पुरी से होकर दक्षिण – पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पश्चिम – मध्य से सटे उत्तर – पश्चिम में निम्न दाब तक विस्तृत है। पश्चिमी राजस्थान पर बना चक्रवतीय परिसंचरण, मानसून ट्रफ के साथ विलीन हो गया है। दक्षिण ओडिशा तट से संलग्न पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तर -पश्चिम में एक निम्न दाब बना हुआ है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ  हवाओं  के बीच चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण -पश्चिम  पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है, तो वहीं दक्षिण गुजरात- उत्तरी  केरल तटों पर अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। 19 जुलाई के आसपास पश्चिम -मध्य और संलग्न उत्तर – पश्चिमी  बंगाल की खाड़ी  में  एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार खरगोन और धार जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। जबकि बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम,छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा  (64.5 – 115.5 मि .मी.) संभावित है। भोपाल,विदिशा ,रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ,दतिया, भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां,सिंगरौली ,सीधी, रीवा,मऊगंज,सतना,कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर , पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी, और मैहर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com