शिवपुरी में साप्ताहिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती हाट बाजार का निरंतर संचालन
09 फरवरी 2026, शिवपुरी: शिवपुरी में साप्ताहिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती हाट बाजार का निरंतर संचालन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर जिला प्रशासन के निर्देशन में संबंधित विभागों के समन्वय से पुरानी अनाज मंडी शिवपुरी में साप्ताहिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती हाट बाजार निरंतर संचालित किया जा रहा है। रविवार को आयोजित हाट बाजार में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग (आत्मा) द्वारा प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन गतिविधियों के माध्यम से कृषकों एवं आमजन को जागरूक किया गया।
हाट बाजार में जिले के विभिन्न विकास खंडों पिछोर, नरवर, पोहरी, कोलारस एवं बदरवास के ग्रामों से किसान बंधु एवं कृषि सखियां प्राकृतिक खेती से उत्पादित सामग्री के विक्रय हेतु पहुंचे। बाजार में आलू, मटर, टमाटर, गोभी, लौकी, कद्दू, चेरी टमाटर, सेम, शकरकंद, मूली, गाजर सहित पपीता, अमरूद, नींबू, मिर्च, पुदीना, अदरक, हल्दी एवं दूध जैसे उत्पाद उपलब्ध रहे।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषकों को जायद सीजन में मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली जैसी फसलों को बिना रसायन एवं कीटनाशकों के उगाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही उत्पादन बढ़ाने के लिए उपसंचालक कृषि एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी द्वारा तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

