राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने श्रीअन्न फूड फेस्टिवल एवं जैविक महोत्सव का किया अवलोकन

15 दिसंबर 2025, इंदौर: मुख्यमंत्री ने श्रीअन्न फूड फेस्टिवल एवं जैविक महोत्सव का किया अवलोकन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को  इंदौर में श्री अन्न (मिलेट्स) फूड फेस्टिवल का अवलोकन कर जैविक महोत्सव को सराहा। यहाँ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों से जानकारी भी ली।

इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं पर आयोजित जैविक महोत्सव पर स्थापित गाय की प्रतिमा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ़ोटो भी खिंचवाए। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements