Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने बड़वानी के उद्यमियों व कृषकों के साथ किया संवाद

17 अगस्त 2026, इंदौर: मुख्यमंत्री ने बड़वानी के उद्यमियों व कृषकों के साथ किया संवाद – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमियों, कृषकों और नवप्रवर्तकों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस विशेष बैठक में खाद्य प्रसंस्करण, कपास उद्योग, टेक्सटाइल, रिन्यूएबल ऊर्जा और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव तथा महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

निमाड़ की पहचान ‘सफेद सोना’ और रोजगार सृजन –    संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र की मुख्य पहचान ‘सफेद सोना’ (कपास) की फसल और उससे जुड़े उद्योग है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमियों ने जिनिंग और प्रेसिंग इकाइयों के माध्यम से स्थानीय कपास को बेहतरीन गुणवत्ता के साथ देश और दुनिया की टेक्सटाइल मिलों तक पहुँचाने का जो उत्कृष्ट कार्य किया है। उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का एक बहुत बड़ा सृजन हुआ है।औद्योगिक विकास और कृषि आधारित उद्योगों पर चर्चा करते हुए एक कृषक ने रेडीमेड गारमेंट उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही, इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में भी विशेष प्रयास करेगी।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन निवेश और उद्योग को गति देने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कपास के साथ-साथ लेबर (श्रमिकों) पर भी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में रोजगार आधारित उद्योगों को स्थापित करना है। इसके साथ ही, उन्होंने पीएम मित्र पार्क में कपास को विशेष प्रोत्साहन देने और कपास के बाजारों का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भविष्य की योजनाएं: टेक्सटाइल पॉलिसी और निर्यात – भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शासन द्वारा टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत कपास उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही, कॉटन बेल्स और सीड के निर्यात को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए उद्योगों के तकनीकी अपग्रेडेशन के लिये विशेष कार्य किए जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषकों द्वारा आभार एवं ग्रीन एनर्जी की पहल –     संवाद के दौरान कृषकों ने कपास की खेती पर मिलने वाली 50 प्रतिशत सब्सिडी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, सोलर प्लांट स्थापित होने से बिजली बिलों में आई भारी कमी पर इसे ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक श्री श्याम बर्डे, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture