जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने 2 लाख 1111 का चेक भेंट किया
06 फरवरी 2026, इंदौर: जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने 2 लाख 1111 का चेक भेंट किया – जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर ने मानवता और सामाजिक सहयोग का परिचय देते हुए गत दिनों गंभीर बीमारी से पीड़ित नन्हीं बालिका अनिका शर्मा के इलाज के लिए 9 करोड़ रुपए का जो इंजेक्शन लगने वाला है, उसमें सहायतार्थ संगठन के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य और बीज विक्रेता साथियों से धनराशि एकत्रित कर बेटी अनिका शर्मा के माता-पिता को 2 लाख 1111 रुपए का चेक गत दिनों भेंट किया गया।
जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे ने बताया कि गत 26 जनवरी को जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर का वार्षिक सम्मेलन हुआ था ,उसमें सर्वसम्मति से हम सब लोगों ने यह निर्णय लिया था, कि बेटी अनिका शर्मा, जो कि एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है, उसके इलाज में संगठन द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। उसी निर्णय के तहत अनिका के माता-पिता को 2 लाख 1111 रुपए का चेक गत दिनों भेंट किया गया।
श्री दुबे ने अनिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए इंदौर शहर की सभी पेस्टिसाइड्स और बायो कंपनियों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि इस नेक काम के लिए वह भी अपना सहयोग प्रदान करें , तो इस बेटी का स्वास्थ्य जल्द ठीक हो जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

