राज्य कृषि समाचार (State News)

 नौगांव में कृषि विभाग का बड़ा छापा! 240 बोरियां अवैध खाद समेत ट्रक व पैकिंग मशीन जब्त, 4 लोगों पर FIR दर्ज

07 नवंबर 2025, नौगांव: नौगांव में कृषि विभाग का बड़ा छापा! 240 बोरियां अवैध खाद समेत ट्रक व पैकिंग मशीन जब्त, 4 लोगों पर FIR दर्ज – मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अवैध खाद परिवहन पर चार लोगों के खिलाफ थाना नौगांव में  एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही हैवी ट्रक क्रमांक यू.पी.58 ए.टी. 0995 और कच्चा माल अवैध खाद की 240 बोरिया, भारत डी.ए.पी. इफको कि 300 खाली बोरिया व बोरी पैकिंग की मशीन जब्त की गई है। उपसंचालक कृषि डॉ आर.के. सिंह ने बताया कि ग्राम मुड़वारा विकासखंड नौगांव में 240 बैग काला दानेदार सफेद बोरी एवं भारत डीएपी इफको कंपनी की प्रिंटेड 300, पैकिंग मशीन मय वाहन की जब्त की गई है। 13 लाख 24 हजार जब्त ट्रक और सामग्री की अनुमानित कीमत आंकी गई है।

एफआईआर अजय कुमार ग्राम पतारी रार कानपुर उ.प्र., उपदेश कुशवाहा ग्राम मुड़वारा नौगांव, शैलेन्द्र पाराशर ग्राम बरा नौगांव और वीरेंद्र द्विवेदी ग्राम खेरा कसार जुझारनगर के विरुद्ध थाना नौगांव में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह लोधी, थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे, उर्वरक निरक्षक सूरज भान पटेल एवं उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की उपस्थिति में की गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements