राज्य कृषि समाचार (State News)

सिरोंज क्षेत्र के प्रभावित गांवों में अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, फसल क्षति का लिया जायजा  

29 जनवरी 2026, विदिशा: सिरोंज क्षेत्र के प्रभावित गांवों में अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, फसल क्षति का लिया जायजा – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज तहसील क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने आज प्रभावित ग्राम ललितपुर, बमोरी शाला एवं सनोटी का स्थलीय भ्रमण कर फसलों और अन्य नुकसान का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की तथा फसल क्षति की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। अपर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सर्वे कार्य पूर्ण कर नुकसान का सही आकलन किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन के प्रावधानों के अनुसार राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्रामीणों की अन्य सामग्री या संपत्ति को क्षति हुई है, उसका भी पृथक आकलन किया जाए। श्री डामोर ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और राहत प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी।

प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे प्रभावित किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements