Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में सर्वे दल कर रहा केला फसल नुकसानी का आकलन

28 मई 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में सर्वे दल कर रहा केला फसल नुकसानी का आकलन – जिले में गत दिनों तेज आंधी-तूफान से हुई नुकसानी का सर्वे दलों द्वारा मौके पर पहुंचकर  किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने इस कार्य हेतु सर्वे दलों का गठन किया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि, क्षेत्रान्तर्गत केला फसल नुकसानी, मकानों की क्षति इत्यादि नुकसानी का प्राथमिकता से मौके पर पहुँच कर सक्रियता एवं गंभीरतापूर्वक सर्वे कर आकलन करना सुनिश्चित करें।

प्राप्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अनुविभाग नेपानगर एवं बुरहानपुर क्षेत्रान्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की उपस्थिति में सर्वे दलों द्वारा आज ग्राम मोरदड़कलां, रायगांव, जसौंदी, तारापाटी, नसीराबाद, अंबाड़ा, हिंगना इत्यादि ग्रामों में किसानों के खेतों में पहुँचकर फसलों का अवलोकन किया गया।

शासन के निर्देशानुसार सर्वे के उपरांत आरबीसी 6-4 के प्रकरण तैयार किये जायेंगे। संयुक्त सर्वे दल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित संबंधित अधिकारीगण शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)