Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी के गन्ना उत्पादक किसानों को बताया कैसे करें कीट पर प्रभावी नियंत्रण

03 मई 2025, भोपाल: यूपी के गन्ना उत्पादक किसानों को बताया कैसे करें कीट पर प्रभावी नियंत्रण – यूपी के गन्ना उत्पादक किसान इन दिनों गन्ने की फसल में टॉप बोरर ओर पायरिला जैसे कीट लगने के कारण परेशान है इसी परेशानी को देखते हुए विशेषज्ञों ने कीट पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सलाह जारी की है। बताया गया है कि किसानों के साथ ही गन्ना विभाग भी कीट लगने से परेशान हो रहा है।

रोग की गंभीरता को देखते हुए गन्ना आयुक्त कार्यालय ने सभी क्षेत्रों में गन्ना फसल में कीटों एवं रोगों के सर्वेक्षण के लिए गन्ना शोध परिषद एवं भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण कराया, जिसमें गन्ने में कीटों का प्रकोप पाया गया।

प्रदेश के आयुक्त गन्ना एवं चीनी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पायरिला व चोटी बेधक का प्रकोप न्यूनतम, मध्य उत्तर प्रदेश में पायरिला व चोटी बेधक का प्रकोप न्यूनतम से अधिक व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पायरिला व चोटी बेधक का प्रकोप अधिक पाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए परिक्षेत्रीय व जनपद स्तरीय अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि गन्ने में सामान्यतः इस समय टॉप बोरर के द्वितीय बू्रड विकसित होते हैं। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पायरिला का असर देखा जा रहा है। इसके साथ उसका परजीवी कीट भी दिखाई दे रहा है। इस परजीवी कीट से पायरिला का प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। वर्तमान समय में इनके उपचार के लिए भौतिक विधियां जैसे-लाइट ट्रैप एवं फैरोमोन ट्रैप, रोगी पौधों को उखाड़कर नष्ट करना, प्रभावित पत्तियों को तोड़कर नष्ट करना और ट्राइको कार्ड के उपायों को अपनाकर फसल को काफी हद तक बचाया जा सकता है। टॉप बोरर के द्वितीय एवं तृतीय ब्रूड के नियंत्रण के लिये 15 मई के बाद एवं 15 जून के पहले प्रति एकड़ क्लोरेंटा निलिप्रोल 150 किलो की दर से 400 लीटर पानी में घोलकर फसल की जड़ों के पास ड्रेचिंग करने के उपरांत सिंचाई करें। उन्होंने बताया कि पायरिला उच्च तापमान 39 डिग्री पर खुद समाप्त हो जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि किसान पायरिला के परजीवी संरक्षण और संवर्धन के गन्ने के खेत से सिंचाई कर नमी बनाए रखें। अपरिहार्य स्थिति में पायरिला के प्रभावित फसल में इपीरिकेनिया मेलैनोल्यूका परजीवी के कूकून न दिखाई दे तो क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत ई.सी. 800 मि.ली. अथवा क्वीनालफास 25 प्रतिशत ई.से.800 मि.ली. प्रति हेक्टेयर की दर से 625 लीटर पानी में मिलाकर खेतों में छिड़काव करें। ब्लैक बग के रासायनिक नियंत्रण के लिए यही विधि अपनाई जा सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com