मध्यप्रदेश में गौ-तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई: पुलिस ने 96 गौवंश सहित 134 पशु कराए मुक्त
16 दिसंबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में गौ-तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई: पुलिस ने 96 गौवंश सहित 134 पशु कराए मुक्त – मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए गए अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस की सक्रिय, समन्वित और तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस माह में अब तक 96 गौवंश और 38 अन्य पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया है।
प्रमुख कार्रवाई
सिवनी: थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में वाहनों से कुल 63 गौवंश मुक्त कराए। इस दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक ट्रक और एक कंटेनर जब्त किए गए।
खंडवा: जिले के थाना पंधाना पुलिस ने 3 पिकअप वाहन सहित 17 पशु (2 गौवंश और 15 पाड़े) जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है।
शिवपुरी: थाना बदरवास पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही 23 भैंसों को बरामद किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 29 लाख रुपये है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बैतूल: जिले की थाना मुलताई पुलिस ने 8 गौवंश बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
खरगोन: जिले में दो प्रकरणों में 3 पिकअप वाहन (लगभग 20 लाख रुपये मूल्य) जब्त किए गए तथा 18 गौवंश को मुक्त कराया गया।
उज्जैन: जिले की इंगोरिया पुलिस ने गौ-तस्करी और अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 15 लाख रुपये मूल्य का वाहन जब्त किया तथा 5 गौवंश को मुक्त कराया।
मध्यप्रदेश पुलिस गौवंश संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस अभियान से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में गौवंश के विरुद्ध कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपील की है कि गौवंश तस्करी की सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 को दें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

