Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जित गेहूं का भंडारण यथाशीघ्र करें- कलेक्टर गुना

07 मई 2025, अशोकनगर: उपार्जित  गेहूं का भंडारण यथाशीघ्र करें- कलेक्टर गुना – शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्‍य पर उपार्जित किये गये  गेहूं का भंडारण वेयर हाउस  में यथाशीघ्र कराया जाए। जिससे गेहूं  को सुरक्षित रखा जा सके। इस आशय  को लेकर  कलेक्टर श्री आदित्‍य सिंह  ने गत दिनों  को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उपार्जन संबंधी समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कृषि,सहकारिता, नॉन ,डीएमओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा उपार्जित गेहॅू की मात्रा,परिवहन तथा भुगतान की स्थिति की विस्‍तृत समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए गए। उन्‍होंने चना,मसूर,सरसों के उपार्जन के संबंध में जानकारी लेकर निर्देशित किया कि खरीदी केन्‍द्र समय पर खुले तथा किसानों की उपज की तुलाई समय पर की जाए। उन्‍होंने जिले में खाद वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कृषकों को डीएपी के साथ-साथ एनपीके खाद के प्रयोग के बारे में  समझाइश  दें। साथ ही एनपीके खाद के फायदे के बारे में कृषकों को जानकारी दें। उन्होंने खरीफ वर्ष 2025 के लिये विकेन्द्रीकृत खाद व्यवस्था के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये । उन्होंने सहकारी समितियों,कृषि विभाग के दलों को इस संबंध में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com