शहडोल : आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना बनी आय का बेहतर माध्यम
01 अक्टूबर2026, शहडोल: शहडोल : आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना बनी आय का बेहतर माध्यम – आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना से जुड़कर ग्राम पड़मनिया कला, विकासखंड सोहागपुर निवासी श्री राजेंद्र कुमार यादव पशुपालन को आय का बेहतर माध्यम बना रहे हैं। योजना का लाभ मिलने से उन्होंने अपने दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाई है, जिससे अब वे पहले की तुलना में अधिक दूध का उत्पादन कर उसका विक्रय कर रहे हैं।
राजेंद्र कुमार यादव बताते हैं कि पहले वे घर पर रहकर ही पशुपालन करते थे, लेकिन पशुओं की संख्या सीमित होने के कारण इससे होने वाली आय भी सीमित थी। आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना से जुड़ने के बाद उन्हें दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने का अवसर मिला। वर्तमान में अधिक दूध का उत्पादन होने से दूध विक्रय के माध्यम से उन्हें लगभग 25 हजार रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
श्री यादव ने बताया कि पहले उन्हें पशुपालन के वैज्ञानिक तरीकों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। विभाग से जुड़ने के बाद पशुओं के बेहतर पालन-पोषण, देखभाल एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों की जानकारी मिल रही है। वे अब विभागीय मार्गदर्शन के अनुसार कृत्रिम गर्भाधान भी करा रहे हैं, जिससे पशुपालन को अधिक व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाने में मदद मिल रही है। राजेंद्र कुमार यादव का कहना है कि योजना और विभागीय मार्गदर्शन से उन्हें पशुपालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। अब वे पशुपालन को केवल पारंपरिक गतिविधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार की आय बढ़ाने के साधन के रूप में कर रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

