सिवनी: फसल विविधीकरण को लेकर किसानों को किया प्रशिक्षित
29 मार्च 2026, सिवनी: सिवनी: फसल विविधीकरण को लेकर किसानों को किया प्रशिक्षित – कृषि कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को नवीन तकनीकी से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि के लिए जिला स्तर पर लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में किसानों के लिए फसल विविधीकरण पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय- विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों को विभिन्न पारंपरिक एवं नगदी फसलों की आधुनिक खेती तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
पूर्व सस्य वैज्ञानिक डॉ. एस.बी. अग्रवाल ने सोयाबीन, सूरजमुखी और मूंगफली की उन्नत खेती पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं परियोजना प्रभारी डॉ. नम्रता जैन ने किसानों को मक्के के अलावा अन्य लाभकारी फसलों के उत्पादन की संभावनाओं से अवगत कराया। उप संचालक कृषि, सिवनी श्री सुधीर धुर्वे ने बताया कि वर्तमान में मक्का फसल में आ रही समस्याओं को देखते हुए किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि प्रसार अधिकारियों से पराली प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल ने मृदा स्वास्थ्य, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा दलहनी एवं तिलहनी फसलों के महत्व पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह ने खरीफ एवं रबी फसलों की नवीनतम किस्मों और उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

