राज्य कृषि समाचार (State News)

विक्रेताओं को बेचने से पहले कृषि आदान को आजमाना चाहिए

श्री कृष्णा दुबे, अध्यक्ष, जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ, जिला इंदौर

15 फरवरी 2026, इंदौरविक्रेताओं को बेचने से पहले कृषि आदान को आजमाना चाहिए –  गत दिनों कृषक जगत  में शिवपुरी जिले में  फफूंद नाशक से चना और मसूर की फसल खराब होने का समाचार प्रकाशित किया गया था। इस विषय को लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए । सभी चाहते हैं  कि  किसान की  फसल अच्छी हो और वह समृद्ध हो।  लेकिन प्रायः  देखा गया है कि थोड़े से पैसों के लालच में या ज्यादा कमाई के चक्कर में हमारे कृषि आदान व्यापारी साथी इस प्रकार की गलतियां कर देते हैं । किसी भी छोटी-मोटी कंपनियों का कृषि आदान उठाकर अपने प्रतिष्ठान से बिक्री करने लगते हैं।  जबकि उनको पहले  एक साल उक्त कृषि आदान को आजमाना चाहिए। कुछ किसानों को देकर उसके रिजल्ट लेना चाहिए। स्वयं को  किसान के खेत पर  जाकर  देखना चाहिए कि इस प्रोडक्ट की क्या स्थिति है ? इसके परिणाम क्या है ? उसके बाद  उसकी बिक्री करना चाहिए।

लेकिन यह  विक्रेताओं की कमजोरी है कि किसी भी छोटी-मोटी कंपनी का कोई भी प्रोडक्ट उठाकर  अपने प्रतिष्ठान से उसकी बिक्री करते हैं जिसका नतीजा शिवपुरी जिले की  घटना के रूप में सामने आता है । अतः हमारा सभी कृषि आदान व्यापारी साथियों से निवेदन है कि अपने प्रतिष्ठान से प्रतिष्ठित अच्छी कंपनियों का ही कृषि आदान अपने किसान भाइयों को दे, जिससे वह भी खुश  रहें  और आपके प्रतिष्ठान की साख भी बनी रहे। उक्त घटना के समाचार प्रकाशन के लिए हम  कृषक जगत समाचार  पत्र  के आभारी  हैं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements